यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुन: |
दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम् || 21||
यत्-जो; तु-परंतुः प्रति-उपकार-अर्थम्-प्रतिफल की इच्छा से; फलम् फल; उद्देश्य प्रयोजन; वा-या; पुनः-फिर; दीयते-दिया जाता है; च-भी; परिक्लिष्टम्-अनिच्छापूर्वक; तत्-उस; दानम्-दान; राजसम्-रजोगुणी; स्मृतम्-कहा जाता है।
BG 17.21: लेकिन अनिच्छापूर्वक अथवा फल प्राप्त करने की अपेक्षा से दिए गये दान को रजोगुणी कहा गया है।
श्रेष्ठतम भाव तो यह है कि बिना किसी के कहे दान करना चाहिए। दूसरा श्रेष्ठ भाव यह है कि दान की मांग करने पर प्रसन्नतापूर्वक दान दे दिया जाए। तीसरा भाव है कि मांगे जाने पर संकुचित भाव से दान देना या बाद में पश्चात्ताप करना कि 'मैंने इतना क्यों दे दिया?' या 'मैं अल्प राशि देकर भी छुटकारा पा सकता था।' श्रीकृष्ण इस प्रकार के दान को रजोगुण की श्रेणी में रखते हैं।
यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुन: |
दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम् || 21||
लेकिन अनिच्छापूर्वक अथवा फल प्राप्त करने की अपेक्षा से दिए गये दान को रजोगुणी कहा गया है।
Sign in to save your favorite verses.
Sign Inपवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!