Bhagavad Gita: अध्याय 2, श्लोक 19

य एनं वेत्ति हन्तारं यश्चैनं मन्यते हतम् |
उभौ तौ न विजानीतो नायं हन्ति न हन्यते || 19||

यः-वह जो; एनम् इसे; वेत्ति–जानता है; हन्तारम्-मारने वाला; यः-जो; च-और; एनम्-इसे; मन्यते-सोचता है; हतम्-मरा हुआ; उभौ-दोनों; तौ-वे; न न तो; विजानीतः-जानते हैं; न-न ही; अयम्-यह; हन्ति-मारता है; न-नहीं; हन्यते–मारा जाता है।

अनुवाद

BG 2.19: वह जो यह सोंचता है कि आत्मा को मारा जा सकता है या आत्मा मर सकती है, वे दोनों ही अज्ञानी हैं। वास्तव में आत्मा न तो मरती है और न ही उसे मारा जा सकता है।

भाष्य

मृत्यु का भ्रम हमारे भीतर इसलिए उत्पन्न होता है क्योंकि हम स्वयं को शरीर मानते हैं। रामचरितमानस मे इसे निम्न प्रकार से व्यक्त किया गया है

जौं सपनें सिर काटै कोई।

बिनु जागें न दूरि दुःख होई।।

"यदि हम स्वप्न में यह देखते हैं कि हमारे सिर पर चोट लगी है तब हमें उस समय तक पीड़ा का अनुभव होता है जब तक हम स्वप्नावस्था से जाग नहीं जाते।" स्वप्न में घटित वह घटना एक भ्रम के समान होती है किन्तु हमें तब तक पीड़ा सहन करनी पड़ती है जब तक हम नींद से जाग नहीं जाते और हमारा भ्रम टूट नहीं जाता। इस प्रकार से यह भ्रम होना कि हम शरीर हैं, इसी कारण से हमें मृत्यु से भय लगता है। वे आत्मज्ञानी जिनका शरीर होने का भ्रम समाप्त हो जाता है, वे मृत्यु के भय से मुक्त हो जाते हैं। कोई यह भी कह सकता है कि यदि कोई किसी को मार नहीं सकता तब फिर किसी की हत्या करना दण्डनीय अपराध क्यों कहलाता है। इसका उत्तर यह है कि शरीर आत्मा का वाहन है और किसी भी मनुष्य के वाहन अर्थात् शरीर की हत्या करना हिंसा है जो क्षमा योग्य नहीं है। वेदों में स्पष्ट किया गया है कि 'मा हिंस्यात्सर्वभूतानि' अर्थात् 'किसी की हिंसा मत करो।' वास्तव में वेदों में पशुओं के प्रति हिंसा को भी अपराध माना गया है किन्तु कुछ परिस्थितियों में इस नियम का उल्लंघन करना पड़ता है जब हिंसा करना अनिवार्य हो जाता है। 

उदाहरणार्थ जब कोई सर्प किसी को काटने लगता है या घातक हथियार से कोई किसी पर आक्रमण करता है या जब कोई अन्यायपूर्ण ढंग से किसी की जीविका को छीन रहा हो तब ऐसी दशा में आत्मरक्षा के लिए हिंसा को अपनाना वैध माना जाता है। वर्तमान स्थिति में अर्जुन के लिए हिंसा या अहिंसा दोनों में क्या और क्यों उचित है? भगवान श्रीकृष्ण उसे यह भगवद्गीता के आगे आने वाले संवादों के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाएंगे। उनकी व्याख्याओं द्वारा इस विषय पर दिव्य ज्ञान का प्रकाश होगा।

Bookmark this Verse

Sign in to save your favorite verses.

Add a Note
Swami Mukundananda
2. सांख्य योग

किसी भी श्लोक पर तुरंत जाएँ

जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें

Book with feather

अपनी गीता प्राप्त करें

Bhagavad Gita — The Song of God भगवद्गीता
The Song of God
Order Now
Bhagavad Gita for Everyday Living Bhagavad Gita for
Everyday Living
Order Now

जुड़े रहें!

आज का श्लोक

पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!

"धन्यवाद! हमने आपको ईमेल लिस्ट में जोड़ लिया है।

Get Your Own Gita
Bhagavad Gita — The Song of God

भगवद्गीता
The Song of God

Order Now
Bhagavad Gita for Everyday Living

Bhagavad Gita for Everyday Living

Order Now
What's New in
Holy Bhagavad Gita
  • Redesigned home, verse, and chapters pages
  • Personal accounts — sign in with email, phone, or Google
  • Bookmark verses and save notes on any verse
  • Track your reading progress across all 18 chapters
  • Quick-jump to any verse
  • Full site now available in all 6 languages
  • Overall visual polish and consistency