यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रित: |
मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्या: पार्थ सर्वश: || 23||
यदि यदि; हि-निश्चय ही; अहम्–मैं; न-नहीं; वर्तेयम्-इस प्रकार संलग्न रहता हूँ; जातु-सदैव; कर्मणि-नियत कर्मों के निष्पादन में; अतन्द्रितः सावधानी से; मम-मेरा; वर्त्म मार्ग का; अनुवर्तन्ते–अनुसरण करेंगे; मनुष्या:-सभी मनुष्य; पार्थ-पृथापुत्र, अर्जुन; सर्वश:-सभी प्रकार से।
BG 3.23: यदि मैं सावधानीपूर्वक नियत कर्म नहीं करता तो हे पार्थ! सभी लोगों ने निश्चित रूप से सभी प्रकार से मेरे मार्ग का ही अनुसरण किया होता।
पृथ्वी पर अपनी दिव्य लीलाओं को प्रदर्शित करते हुए श्रीकृष्ण एक राजा और महानायक की भूमिका निभा रहे थे।
श्रीकृष्ण ने भौतिक संसार में धर्म परायण वृष्णि वंश के राजा वसुदेव के पुत्र के रूप में जन्म लिया था। यदि भगवान कृष्ण अपने निर्धारित वैदिक कर्मों का निर्वहन नहीं करते तब सामान्य जन भी उनके पदचिह्नों का अनुसरण यह सोंचकर करते कि उनका उल्लंघन करना ही उचित है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि ऐसा करने से मानव जाति के विनाश का दोष उन पर लगता।
यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रित: |
मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्या: पार्थ सर्वश: || 23||
यदि मैं सावधानीपूर्वक नियत कर्म नहीं करता तो हे पार्थ! सभी लोगों ने निश्चित रूप से सभी प्रकार से मेरे …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!