यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा |
तत्देवावगच्छ त्वं मम तेजोंऽशसम्भवम् || 41||
यत्-यत्-जो-जो; विभूति-शक्ति; मत्–युक्त; सत्त्वम्-अस्तित्व; श्री-मत्-सुन्दर; ऊर्जितम्-यशस्वी; एव-भी; वा-अथवा; तत्-तत्-वे सब; एव-निःसंदेह; अवगच्छ–जानो; त्वम्-तुम; मम–मेरे; तेजो-अंश-सम्भवम्-तेज के अंश की अभिव्यक्ति;
BG 10.41: तुम जिसे सौंदर्य, ऐश्वर्य या तेज के रूप में देखते हो उसे मेरे से ही उत्पन्न किन्तु मेरे तेज का स्फुलिंग मानो।
स्पीकर द्वारा प्रवाहित हो रही विद्युत्ध्वनि उत्पन्न करती है किन्तु जो इसके पीछे के सिद्धान्त को नहीं जानता। वह सोंचता है कि ध्वनि स्पीकर से आती है। समान रूप से जब हम किसी असाधारण प्रतिभा को देखते है वो हमारी कल्पना शक्ति को उन्मादिन कर देती है और हमें आनन्द में निमग्न कर देती है तब हमें उसे और कुछ न मानकर भगवान की महिमा का स्फुलिंग मानना चाहिए। वे सौंदर्य, महिमा, शक्ति, ज्ञान और ऐश्वर्य के अनन्त सरोवर हैं। वे विद्युत् गृह (पावर हाउस) हैं जहाँ से सभी जीव और पदार्थ ऊर्जा प्राप्त करते हैं। इसलिए हमें भगवान जो सभी प्रकार के वैभवों का स्रोत हैं उन्हें अपनी पूजा का लक्ष्य मानना चाहिए।
यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा |
तत्देवावगच्छ त्वं मम तेजोंऽशसम्भवम् || 41||
तुम जिसे सौंदर्य, ऐश्वर्य या तेज के रूप में देखते हो उसे मेरे से ही उत्पन्न किन्तु मेरे तेज का …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!