Bhagavad Gita: अध्याय 6, श्लोक 12-13

तत्रैकाग्रं मन: कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रिय: |
उपविश्यासने युञ्ज्याद्योगमात्मविशुद्धये || 12||
समं कायशिरोग्रीवं धारयन्नचलं स्थिर: |
सम्प्रेक्ष्य नासिकाग्रं स्वं दिशश्चानवलोकयन् || 13||

तत्र-वहाँ; एकाग्रम्-एक बिन्दु पर केन्द्रित; मनः-मन; कृत्वा-करके; यतचित्त–मन पर नियंत्रण; इन्द्रिय-इन्द्रियाँ; क्रियः-गतिविधि; अविश्य स्थिर होकर बैठना; आसने आसन पर; युञ्जयात्-योगम्-योग के अभ्यास के लिए प्रयास; आत्म-विशुद्धये-मन का शुद्धिकरण। समम्-सीधा; काय-शरीर; शिरः-सिर; ग्रीवम्-गर्दन; धारयन्-रखते हुए; अचलम्-स्थिर; स्थिरः-शान्त; सम्प्रेक्ष्य-दृष्टि रखकर; नासिका-अग्रम्-नाक का अग्रभाग; स्वम्-अपनी; दिशः-दिशाएँ; च-भी; अनवलोकयन्-न देखते हुए;

अनुवाद

BG 6.12-13: योगी को उस आसन पर दृढ़तापूर्वक बैठ कर मन को शुद्ध करने के लिए सभी प्रकार के विचारों तथा क्रियाओं को रोक कर मन को एक बिन्दु पर स्थिर करते हुए साधना करनी चाहिए। उसे शरीर, गर्दन और सिर को सीधा रखते हुए और आँखों को हिलाए बिना नासिका के अग्र भाग पर दृष्टि स्थिर करनी चाहिए।

भाष्य

 

 साधना के लिए आसन पर बैठने का वर्णन करने के पश्चात् श्रीकृष्ण आगे मन की एकाग्रता के लिए शरीर की उत्तम मुद्रा का वर्णन कर रहे हैं। साधना करते समय प्रायः लोगों में आलस्य तथा झपकी लेने की प्रवृत्ति पायी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि हमारे मायाबद्ध मन को आरम्भ में भगवान के चिन्तन में वैसा आनन्द प्राप्त नहीं होता जैसा वह विषयों का भोग करने में पाता है। इससे मन को भगवान पर केन्द्रित करते समय उसके शिथिल होने की संभावना बनी रहती है। हम लोगों को भोजन ग्रहण करते हुए बीच में ऊँघते हुए नहीं पाते लेकिन लोगों को साधना करते हुए या भगवान के नाम का जप करते हुए उन्हें सोते हुए देख सकते हैं। इससे बचने के लिए श्रीकृष्ण सीधा बैठने का उपदेश देते हैं। ब्रह्मसूत्र में भी साधना की मुद्रा के संबंध में तीन सूत्रों का वर्णन किया गया है-

आसीनः संभवात् ।।4.1.7।। 'उपयुक्त आसन पर बैठकर साधना करों।'

अचलत्वं चापेक्ष्य-।।4.1.19।। 'सुनिश्चित करो कि आप सीधे और स्थिर बैठे हैं।' 

ध्यानाच्च-।।4.1.8।। 'ऐसी मुद्रा में बैठो जिसमें मन साधना में केन्द्रित रहें।' 

हठयोग प्रदीपका में साधना के लिए कई प्रकार के आसनों का वर्णन किया गया है, जैसे-पद्मासन, अर्धपद्मासन, ध्यानवीरासन, सिद्धासन और सुखासन। हम साधना की अवधि के दौरान किसी भी ऐसे आसन जिसमें हम सुविधापूर्वक स्थिरता से बैठ सकते हैं, का चयन कर सकते हैं।

महर्षि पतंजलि कहते हैं

"स्थिरसुखमासनम्।।" 

(पतंजलि योग सूत्र-2.46) 

"साधना का अभ्यास करने के लिए सुविधानुसार मुद्रा में स्थिर बैठो।" कुछ लोग घुटनों में दर्द के कारण फर्श पर बैठने में असमर्थ होते हैं। उन्हें हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। वे सीधा और स्थिर बैठने के लिए कुर्सी पर बैठकर साधना कर सकते हैं। इस श्लोक में श्रीकृष्ण ने यह अभिव्यक्त किया है कि आँखें नासिका के अग्र भाग पर केन्द्रित होनी चाहिए और हिलने से बचना चाहिए। विकल्प के लिए आँखों को बंद भी रखा जा सकता है। ये दोनों ही विधियाँ सांसारिक आकर्षणों को रोकने में सहायक होगी। बाहरी आसन और मुद्रा का उपयुक्त होना आवश्यक है किन्तु साधना वास्तव में हमारे भीतर की यात्रा है। साधना के माध्यम से हम अपने स्वरुप में गहनता से उतर सकते हैं और मन के अनन्त जन्मों की मैल को स्वच्छ कर सकते हैं। मन को एकाग्र करना सीखकर हम इसकी अप्रतिम क्षमता पर अंकुश लगा सकते हैं। साध ना के अभ्यास से हमें अपने व्यक्तित्व को उन्नत करने में सहायता मिलती है, हमारी आंतरिक चेतना जागृत होती है और हमारा आत्म ज्ञान बढ़ता है। 

साधना के आध्यात्मिक लाभों का वर्णन श्लोक 6.15 की व्याख्या में किया जाएगा। साधना के कुछ अन्य लाभ इस प्रकार है

1. यह अनियंत्रित मन पर अंकुश लगाती है और कठिन लक्ष्यों पाने के लिए विचार शक्ति को नियमित है। 

2. प्रतिकूल परिस्थतियों में मानसिक संतुलन बनाये रखने में सहायता करती है। 

3. जीवन में सफलता पाने के लिए अनिवार्य दृढ़ संकल्प को विकसित करने में सहायता करती है। यह मनुष्य को बुरे संस्कारों और प्रवृत्तियों का उन्मूलन करने और सद्गुणों को उत्पन्न करने के योग्य बनाती है। 

एक उत्तम प्रकार की साधना वह है जिसमें मन भगवान पर केन्द्रित किया जाता है। इसे अगले दो श्लोकों में स्पष्ट किया गया है।

 

स्वामीजी द्वारा इस श्लोक की व्याख्या देखें

Bookmark this Verse

Sign in to save your favorite verses.

Add a Note
Swami Mukundananda
6. ध्यानयोग

किसी भी श्लोक पर तुरंत जाएँ

जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें

Book with feather

अपनी गीता प्राप्त करें

Bhagavad Gita — The Song of God भगवद्गीता
The Song of God
Order Now
Bhagavad Gita for Everyday Living Bhagavad Gita for
Everyday Living
Order Now

जुड़े रहें!

आज का श्लोक

पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!

"धन्यवाद! हमने आपको ईमेल लिस्ट में जोड़ लिया है।

Get Your Own Gita
Bhagavad Gita — The Song of God

भगवद्गीता
The Song of God

Order Now
Bhagavad Gita for Everyday Living

Bhagavad Gita for Everyday Living

Order Now
What's New in
Holy Bhagavad Gita
  • Redesigned home, verse, and chapters pages
  • Personal accounts — sign in with email, phone, or Google
  • Bookmark verses and save notes on any verse
  • Track your reading progress across all 18 chapters
  • Quick-jump to any verse
  • Full site now available in all 6 languages
  • Overall visual polish and consistency